(International)
दोनों नेताओं के बीच इस शिखर बैठक पर दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं। इस दौरान कई बड़े करार किए जाने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार, नरेंद्र मोदी और बराम ओबामा आर्थिक विकास को गति देने और सुरक्षा सहयोग बढ़ाने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोश अर्नेस्ट ने बताया कि दोनों नेता आर्थिक विकास को गति देने, सुरक्षा सहयोग बढ़ाने तथा ऐसी गतिविधियों में सहयोग के उपायों पर विचार विमर्श करेंगे जो दोनों देशों तथा विश्व के लिए दीर्घकालिक लाभकारी हो। उन्होंने कहा कि मोदी और ओबामा अफगानिस्तान, सीरिया और इराक के मौजूदा घटनाक्रम सहित विभिन्न क्षेत्रीय मुद्दों पर भी ध्यान केंद्रित करेंगे जहां भारत और अमेरिका सकारात्मक परिणामों के लिए साझेदारों के साथ मिलकर काम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति :ओबामा :दोनों देशों और दुनिया के नागरिकों के फायदे के उद्देश्य से अमेरिका भारत रणनीतिक भागीदारी के वादे को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री के साथ काम करने के आकांक्षी हैं। व्हाइट हाउस ने कहा कि दोनों नेता आर्थिक विकास को गति देने, सुरक्षा सहयोग बढ़ाने तथा दुनिया और दोनों देशों के लिए दीर्घकालिक लाभकारी गतिविधियों में सहयोग देने के उपायों पर चर्चा करेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।