आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो अक्टूबर से शुरू किए जाने वाले स्वच्छ भारत अभियान को समर्थन देने के साथ कुछ सवाल भी खड़े किए हैं। सरकार की तरफ से सभी राजनीतिक दलों से अभियान में सहयोग देने की अपील के केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू के पत्र का जवाब देते हुए केजरीवाल ने कहा कि हम चाहते हैं कि स्वच्छ भारत अभियान रोजाना चलना चाहिए। दो अक्टूबर से शुरु किया जाने वाला यह अभियान सिर्फ केंद्रीय मंत्रियों के फोटो खिंचवाने मात्र तक सीमित नहीं रहना चाहिए। केजरीवाल ने लिखा है, आपकी तरफ से 23 सितंबर को लिखा गया पत्र मिला है। इस पत्र में आपने स्वच्छ भारत अभियान में आप का सर्मथन मांगा है। देश का ऐसा कोई भी नागरिक नहीं होगा जो साफ सुथरा भारत नहीं चाहता हो। प्रत्येक मानव अपने आसपास साफ सफाई चाहता है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।