PM मोदी अमेरिका से रवाना, ओबामा को सपरिवार भारत आने का न्योता दिया
(International) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने दौरे के खत्म होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को भारत आने का निमंत्रण दिया जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया, संयुक्त बयान के बाद मोदी ने व्हाइट हाउस के ओवल कार्यालय में कहा, ‘‘ मैंने ओबामा और उनके परिवार को सुविधाजनक समय पर भारत आने का न्यौता दिया है.’’ इसके बारे में आपसी सुविधाजनक समय पर दोनों पक्ष इस यात्रा की रूपरेखा तैयार करेंगे, अगर ओबामा अपने कार्यकाल में भारत आते हैं तो वह भारत की यात्रा दो बार करने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति होंगे, ओबामा ने नवंबर 2010 में भारत की यात्रा की थी, मोदी ने ‘यूएस इंडियन बिजनेस काउंसिल’ (यूएसआईबीसी) द्वारा आयोजित एक समारोह में अपने आधिकारिक कार्यक्रम को संपन्न करते हुए कहा कि 'थैंक यू अमेरिका।’ इसके बाद वह सीधे एंड्रूज एयरफोर्स बेस रवाना हो हो गए, जहां से एयर इंडिया वन में उन्होंने नयी दिल्ली के लिए उड़ान भरी। मोदी ने कहा कि मेरी यात्रा अत्यंत सफल रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।