प्रधानमंत्री ने यूपी में हुई ट्रेन दुर्घटना पर जताया शोक
(DELHI, India) एक सरकारी बयान के अनुसार प्रधानमंत्री ने कृषक एक्सप्रेस और बरौनी एक्सप्रेस की टक्कर में मरने वालों तथा गंभीर रूप से घायल हुए लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में लूप लाइन से गुजर रही गाड़ी के कथित रूप से सिग्नल तोड़कर वहां से गुजर रही एक अन्य ट्रेन को टक्कर मार देने से कम से कम 12 यात्रियों की मौत हो गयी तथा 45 अन्य जख्मी हो गये। इस घटना में मडुआडीह-लखनऊ कृषक एक्सप्रेस ने बरौनी जा रही एक्सप्रेस ट्रेन को उस समय टक्कर मार दी

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।