ई-गवर्नेन्स में मेरी और ओबामा की रुचि एक जैसी: मोदी
(DELHI, India) मोदी ने यहां वाशिंगटन में भारत-अमेरिका व्यावसायिक परिसर (यूएसआईबीसी) द्वारा आयोजित उद्यमियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कल मैंने और राष्ट्रपति ओबामा ने इस विषय पर विस्तार से चर्चा की। इसमें हम दोनों की रुचि एक जैसी है। हमने इस पर तफसील से बातचीत की। मोदी ने सोमवार को न्यूयार्क से यहां पहुंचने के बाद ओबामा के साथ रात्रि-भोज पर मुलाकात की थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम दोनों ने एक दूसरे को अपने-अपने अनुभव सुनाये और बात की, कि हम दोनों इस संबंध में कैसे मिल-जुलकर काम कर सकते हैं तथा डिजिटल भारत कार्यक्रम में अमेरिका किस तरह सहयोग कर सकता है। मोदी ने कहा कि डिजिटल भारत अभियान के तहत मोबाइल प्रौद्योगिकी के माध्मय से सरकारी सेवाओं को जनता तक पहुंचाने की योजना है। उन्होंने कहा कि पूरा ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम डिजिटल जगत से जुड़ा है। मैं भी डिजिटल नेटवर्क से जुड़ा हूं। ओबामा और मोदी की व्हाइट हाउस में बैठक के बाद जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि दोनों नेताओं ने डिजिटल भारत कार्यक्रम में भागीदारी की प्रतिबद्धता व्यक्त की है, जिसका लक्ष्य ई-गवर्नेन्स, ई.सेवा, औद्योगिक सहयोग और भारतीय नागरिकों को डिजिटल प्रौद्योगिकी के जरिये शक्ति समपन्न बनाने के लिए डिजिटल बुनियादी ढांचे का संवर्धन करना है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।