(DELHI, India)
इसके अनुसार, पीआईओ कार्ड आजीवन वैध रहेगा और पीआईओ कार्डधारियों को पुलिस में रिपोर्ट करने से छूट मिलेगी। इसमें यह भी कहा गया है कि 30 सितंबर, 2014 तक जारी हुआ पीआईओ कार्ड को स्वत: आजीवन वैधता मिल जाएगी। गौर हो कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने स्वागत में आयोजित सभा में बड़े पैमाने पर जुटे अनिवासी भारतीयों को खुशखबरी देते हुए घोषणा की थी कि पीआईओ कार्डधारियों को आजीवन वीजा देने का फैसला किया है। साथ ही अमेरिकी पर्यटकों को आगमन पर वीजा दिया जाएगा। मोदी ने मेडिसन स्क्वायर गार्डन में घोषणा की थी कि भारतीय मूल के लोगों को देश आने पर अड़चनों से बचाने के लिए पीआईओ (भारतीय मूल के लोग) और विदेशी नागरिकता लेने वाले भारतीयों (ओसीआई) संबंधी योजना दोनों को मिलाकर एक नई योजना कुछ ही महीनों में बनाई जाएगी।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।