केंद्र सरकार के 31 लाख कर्मी कल लेंगे 'स्वच्छता' की शपथ
(DELHI, India) इसके अलावा राज्य सरकार के लाखों कर्मचारियों को भी इस व्यापक अभियान का हिस्सा बनने के लिए कहा गया है जिसकी शुरूआत कल यहां प्रधानमंत्री करेंगे। कैबिनेट सचिव अजित सेठ ने सभी विभागों के सचिवों को भेजे पत्र में कहा, ‘निर्णय किया गया है कि दो अक्तूबर को सभी सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक समारोहों या कार्यक्रमों में ‘स्वच्छता शपथ’ दिलाई जाएगी और सभी सरकारी और सार्वजनिक कार्यालयों में वरिष्ठ अधिकारी स्वच्छता अभियान का नेतृत्व करेंगे।’ देश में केंद्र सरकार के करीब 30.98 लाख कर्मचारी हैं। केंद्र सरकार के हर विभाग ने अपने कर्मचारियों को शपथ दिलाने की योजना बनाई है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।