(DELHI, India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को गुरुवार को उनकी 110वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी और उन्हें दृढ संकल्प और सरलता का प्रतीक बताया। मोदी विजय घाट स्थित शास्त्री के समाधि स्थल पर गये और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इससे पहले मोदी राजघाट स्थित महात्मा गांधी की समाधि पर गये और राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी थी। मोदी ने ट्वीट कर कहा कि दृढ संकल्प और सरलता का प्रतीक, देश को जय जवान जय किसान का नारा देने वाले, लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर शत शत नमन।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।