(DELHI, India)
केंद्र सरकार के प्रत्येक विभाग ने आज महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर अपने कर्मचारियों को शपथ दिलाने के लिए व्यापक बंदोबस्त किया था। पहली बार ऐसा हुआ जब चपरासी से सचिव स्तर तक के सभी कर्मचारियों को गांधी जयंती पर स्वच्छ भारत अभियान में हिस्सा लेने के लिए कार्यालय बुलाया गया। यूं इस दिन सरकारी छुट्टी रहती है। लोगों को उत्साहित करने के लिए केंद्र सरकार के कार्यालयों और सड़कों के अगल-बगल, कार्यस्थलों और आसपास में सफाई सुनिश्चित करने के संदेश वाले बैनर लगे हुए थे। कुछ कर्मचारी विशेष रूप से डिजाइन की हुयी टी-शर्ट भी पहने हुए नजर आए जिस पर सफाई सुनिश्चित करने वाला संदेश था। गृह सचिव अनिल गोस्वामी ने गृह मंत्रालय और कार्मिक मंत्रालय के कर्मचारियों को शपथ दिलायी। सैकड़ों कर्मचारियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया और वचन लिया। कार्मिक मंत्रालय में संयुक्त सचिव ममता कुंद्रा ने कहा कि यह एक जश्न की तरह है। कर्मचारी इसे मना रहे हैं। स्वच्छता एक सतत प्रक्रिया है। मुझे भरोसा है कि कर्मचारी दफ्तरों और जहां रहते हैं उन इलाकों में सफाई सुनिश्चित करेंगे। केंद्र सरकार के देश भर में करीब 30.98 लाख कर्मचारी हैं।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।