पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा कि सरकार की ओर से किसी कार्यक्रम में किसी को आमंत्रित किया जाता है तब इससे यह निष्कर्ष नहीं निकाला जाना चाहिए कि थरूर भाजपा के करीब जा रहे हैं। स्वच्छ भारत को एक ‘स्पष्ट रूप से अच्छी’ पहल करार देते हुए शुक्ला ने हालांकि कहा कि यह फोटो खिंचवाने के समारोह तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए। ऐसी आशंका हैं कि यह महज सांकेतिक ही रह सकता है। थरूर को आमंत्रित करने पर कांग्रेस को कोई आश्चर्य नहीं होने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वह महसूस करते हैं कि अन्य नेताओं को भी बुलाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह किसी व्यक्ति के बारे में कोई अटकल लगाने का आधार नहीं होना चाहिए। इसलिए मैं ऐसा नहीं मानता। लेकिन साथ ही मैं सोचता हूं कि सभी लोगों को आमंत्रित किया जाना चाहिए। क्यों केवल एक या दो व्यक्तियों को?
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।