महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: मोदी, सोनिया समेत कई हस्तियां होंगी स्टार प्रचारक
(MAHARASHTRA, India) भाजपा ने 54 स्टार प्रचारकों की सूची सौंपी है जिसमें मोदी और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के नाम शामिल हैं। पार्टी के चुनाव प्रचार में बॉलीवुड के कलाकार और पार्टी सांसद हेमा मालिनी, परेश रावल, विनोद खन्ना और बाबुल सुप्रियो ग्लैमर भरेंगे। राज्य के मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने बताया कि कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, लोकसभा में नेता मल्लिकाजरुन खड़गे, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम शामिल हैं। पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरूद्दीन और अभिनेत्री नगमा भी कांग्रेस के स्टार प्रचारक के तौर पर राज्य का दौरा करेंगे। शिवसेना के स्टार प्रचारकों की सूची में पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे के नाम हैं। प्रख्यात अभिनेता और पार्टी के उप नेता अमोल कोल्हे तथा टीवी जगत की चर्चित हस्ती और पार्टी के सचिव आदेश बांदेकर भी शिवसेना के स्टार प्रचारक होंगे। राज्य का दौरा करने जा रहे दस वाम नेताओं में एक ए बी वर्धन भी होंगे।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।