महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए गुरूवार कांग्रेस और राकांपा ने अपना-अपना चुनाव घोषणा-पत्र जारी किया। कांग्रेस ने इसमें राजीव गांधी जीवनदायी स्वास्थ्य योजना के लाभार्थियों के लिए मौजूदा आय सीमा 1.50 लाख रूपए से बढ़ाकर 2.50 लाख रूपए करने का वादा किया है, तो राकांपा ने इसे 3 लाख करने का ऐलान घोषण-पत्र में किया है। कांग्रेस का घोषणा-पत्र पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे के साथ मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने जारी किया। आदिवासियों के कल्याण योजना, सूखा पड़ने पर लोगों की मदद के लिए 500 करोड़ रूपए से स्थाई कोष बनाने, 60 प्रतिशत फसल नुकसान होने पर उसे 100 प्रतिशत माना जाएगा। आम एवं काजू बोर्ड गठित करने का वादा किया गया है। जीडीपी 10 प्रतिशत करने की बात भी इसमें शामिल है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।