हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को अपना घोषणापत्र जारी किया। इस अवसर पर भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि पार्टी महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव के बाद किसी से गठबंधन नहीं करेगी। हम अपने दम पर यहां पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे। नकवी द्वारा जारी भाजपा के घोषणापत्र में हरियाणा में सभी पेंशनधारियों को कम से कम 2 हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन देने का वादा किया गया है। साथ ही घोषणापत्र में राज्य में घर-घर तक 24 घंटे बिजली पहुंचाने, सभी राजमार्गो को चार लेन का बनाने, दक्षिण हरियाणा में हाई कोर्ट की बेंच स्थापित करने का वादा किया गया है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।