हर साल की तरह दिल्ली का सुभाष मैदान पर रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। लेकिन इस साल की तस्वीर थोड़ी जुदा नजर आई। इस बार सुभाष मैदान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नजर आए। मंच पर नरेंद्र मोदी के साथ ही मौजूद थे पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी। ऐसा मौका शायद ही कभी आया है जब तीनों एक साथ नजर आए हों। लेकिन दशहरा के मौके ने तीनों को एक मंच पर ला दिया। इसके अलावा राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन भी यहां पहुंचे। यहां सभी नेताओं ने राम-लक्ष्मण का तिलक किया और इसके बाद रावण दहन शुरू हो गया। इसके बाद सोनिया और मनमोहन ने रामलीला मैदान के कार्यक्रम में भी शिरकत की जिसमें राहुल गांधी भी पहुंचे। राहुल गांधी सुभाष मैदान नहीं पहुंचे थे। जहां पूरा देश बुराई पर अच्छाई की जीत मना रहा है। वहीं यह पर्व भी राजनीति से अछूता नहीं रहा। दिल्ली स्थित सुभाष मैदान में जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्षा सानिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सभी को न्यौता दिया गया तो वहीं रामलीला मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित नहीं किया गया। रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्षा सानिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को ही निमंत्रण मिला।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।