हरियाणा में रोहतक जिले के महम में कांग्रेस की चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बीजेपी पर करारा वार किया है। रैली को संबोधित करते हुए सोनिया ने बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी के चुनावी वादों को केंद्र में रखकर कहा कि जो चिल्लाता बहुत है, वह सच्चा नहीं होता। रैली में सोनिया के अलावा हरियाणा के सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, दीपेंदर हुड्डा और अन्य नेता मौजूद थे। पीएम मोदी के चुनाव पूर्व किए गए वादों की याद दिलाते हुए सोनिया ने रैली में मौजूद लोगों से पूछा, क्या उन्होंने अपने वादे पूरे करने के लिए कोई कदम उठाए हैं? क्या युवाओं को रोजगार मिला हैं? क्या महंगाई कम हुई है? सौ दिनों के भीतर विदेशों से काला धन लाने के इनके वादे का क्या हुआ? क्या इस दिशा में कोई कदम उठाया गया? बिल्कुल नहीं, कोई कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से कहा कि मेरी एक बात याद रखिएगा, जो चिल्लाता बहुत है, वह सच्चा नहीं होता।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।