प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हरियाणा से विधानसभा चुनावों के लिए बिगुल फूंका। मोदी ने हरियाणा के करनाल में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि वो हरियाणा की सेवा करना चाहते हैं। मोदी ने लोगों से बीजेपी को जीत दिलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर आप चाहते हैं कि आपका जीवन बेहतर हो तो आपको कांग्रेस मुक्त सरकार बनानी चाहिए। मोदी ने बदलाव और रोजगार के लिए बीजेपी की सरकार बनाने के लिए कहा। मोदी ने लोगों से पूर्ण बहुमत के साथ बीजेपी की सरकार बनाने का वादा मांगा। मोदी ने कहा कि हरियाणा में बीजेपी की सरकार बनी तो केंद्र और राज्य में तालमेल रहेगा। उन्होंने कहा कि वो करनाल को स्मार्ट सिटी बनाना चाहते है। गौरतलब है कि हरियाणा में 15 अक्टूबर को वोटिंग है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।