केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने हरियाणा के कलायत में हुई एक रैली में पाक को सीधी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि सीज फायर तोड़ने पर पाक को सफेद झंडा नहीं दिखाएंगे, बल्कि गोलियों से मुंह तोड़ जवाब देंगे। बार-बार सफेद झंडे दिखाना पिछली सरकार की आदत थी, लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा। सिंह ने कहा कि उल्लंघन के बाद मीटिंग, सीटिंग और ईटिंग का दौर अब खत्म हो चुका है, अब हम मुंह तोड़ जवाब दे रहे हैं।राजनाथ सिंह ने कहा कि शनिवार को पाकिस्तान के सौनिकों ने गोलीबारी की है, हमने भी अपने सैनिकों को इसे बंद कराने का पैगाम भेज दिया है। उन्होंने कहा कि भारत कमजोर नहीं है। हमारे सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया जाता था, फिर भी शांति का पैगाम हम ही भेजते थे, लेकिन अब जो जैसा करेगा उसके साथ वैसा ही होगा। बीजेपी सरकार बनने के बाद पाकिस्तान ने जब 17वीं बार ऐसा किया तो सफेद झंडे नहीं दिखाए गए, जवाबी कार्रवाई की गई। राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत सभी देशों के साथ शांतिपूर्ण रिश्ते चाहता है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।