गुजरात से जोड़ा रिश्ता
पीएम मोदी ने कहा, ''गुजरात का जन्म 1960 में हुआ था, उससे पहले यह महाराष्ट्र का हिस्सा था और मुझे अभी भी लगता है कि महाराष्ट्र हमारा बड़ा भाई है। मेरा इस जमीन से खास जुड़ाव है। मैं यहां लोकसभा चुनावों में आया था। में ने वोटरों से अपील की थी कि मुझ पर एक बार भरोसा करें। आपने मुझे मेरे मांगे से ज्यादा दे दिया। मैं यहां आपको धन्यवाद देने आया हूं।''
'शिवसेना के खिलाफ एक शब्द नहीं बोलूंगा'
मोदी ने कहा, ''कुछ अखबारों ने छापा है कि मोदी ने अपने भाषणों में शिवसेना की आलोचना की है। यह पहला चुनाव है, जो बाला साहब ठाकरे की गैर मौजूदगी में हो रहा है। ठाकरे एक ऐसे शख्स थे, जो लोगों के अधिकारों के लिए खड़े रहे। मैं बाला साहब ठाकरे के सम्मान में शिवसेना के खिलाफ एक भी शब्द भी नहीं बोलूंगा। यह मेरी उनके लिए श्रद्धांजलि होगी। मोदी ने कहा, ''125 करोड़ देशवासियों के कारण अमेरिका में हिंदुस्तान का डंका बज रहा है। मैं आम लोगों, किसानों और पूरे महाराष्ट्र के भलाई के लिए काम करना चाहता हूं।''
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।