महाराष्ट्र में मोदी रैली : कोल्हापुर में कहा- कांग्रेस, राकांपा ने राज्य को लूटा
(MAHARASHTRA, India) मैं आप लोगों से अपील करता हूं कि आप कहीं भी गंदगी न फैलाएं। यह भूमि शाहूजी महाराज, छत्रपति शिवाजी का है, हम इन नामों पर आंच नहीं आने देंगे।
-मैं पूछता हूं क्या आप महाराष्ट्र को लुटने देंगे? क्या आप महाराष्ट्र को बर्बाद होते देखना चाहते हैं? अमेरिका में भारत का डंका मोदी की वजह से नहीं बल्कि 125 करोड़ भारतीयों की वजह से बजा है। महाराष्ट्र में यदि विकास होगा तो देश का विकास होगा। लेकिन महाराष्ट्र में कांग्रेस और राकांपा के भ्रष्टाचार ने राज्य को विकास से वंचित कर दिया।
-कांग्रेस ने महाराष्ट्र के लोगों को धोखा दिया है। जिन लोगों ने देश में 60 वर्षों तक शासन किया है, वे आज मेरे 100 -125 दिनों का हिसाब मांग रहे हैं। मैं लोगों को अपने काम का हिसाब देने के लिए तैयार हूं। आज लोग 'युति' अथवा गठबंधन नहीं चाहते। लोग अब स्पष्ट बहुमत की सरकार चाहते हैं। कांग्रेस ने महात्मा गांधी को छोड़ दिया है, कांग्रेस को केवल गांधी छाप नोट चाहिए। मैं छोटा इंसान हूं, छोटे-छोटे लोगों के लिए बड़ा काम करने की सोचता हूं। पिछले 15 साल में महाराष्ट्र में विकास कार्य ठप हो गया। आज दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। इससे पहले सांगली में आज पहली चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, मेरा सांगली से विशेष नाता है, मैं सेवा के लिए कामदार हूं, लोकसभा चुनाव में सांगली से जितना मांगा उससे ज्यादा मिला है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने के दौरान भाजपा की पूर्व सहयोगी शिवसेना के खिलाफ एक भी शब्द नहीं बोलेंगे। महाराष्ट्र में अपने चुनाव प्रचार के दूसरे दिन मोदी ने राकांपा अध्यक्ष शरद पवार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनमें मराठा नेता शिवाजी के गुण नहीं हैं और वह मुख्यमंत्री तथा केंद्रीय कृषि मंत्री रहते हुए राज्य की जनता की पानी की समस्याओं का समाधान नहीं कर सके। भाजपा से अलग हो चुकी शिवसेना के संबंध में मोदी ने कहा, राजनीतिक पंडित कह रहे हैं कि मोदी अपने भाषणों में शिवसेना की आलोचना क्यों नहीं कर रहे। दिवंगत बाल ठाकरे की गैर-मौजूदगी में यह पहला चुनाव है जिनकी मैं बहुत इज्जत करता रहा हूं। मैंने शिवसेना के खिलाफ एक भी शब्द नहीं बोलने का फैसला किया है। यह बालासाहब ठाकरे को मेरी श्रद्धांजलि है। 64 वर्षीय भाजपा नेता ने पश्चिमी महाराष्ट्र में सांगली के तसगांव में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, कुछ चीजें राजनीति से उपर होती हैं। कुछ भावनाएं होती हैं। हर चीज को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। यहां प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री आर आर पाटिल राकांपा से उम्मीदवार हैं। भाजपा ने कांग्रेस के पूर्व विधायक अजीत घोरपडे को पाटिल के खिलाफ मैदान में उतारा है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।