सीजफायर का उल्लंघन बंद करे पाकिस्तान : राजनाथ सिंह
(DELHI, India) एक समारोह से इतर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने संवाददाताओं को बताया, ‘पाकिस्तान को समझना चाहिए कि भारत में हालात अब बदल गए हैं।’ सिंह जम्मू जिले में पाकिस्तान द्वारा किए गए संघषर्विराम उल्लंघन पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। संघषर्विराम के इस उल्लंघन में पांच ग्रामीण मारे गए और 29 लोग घायल हो गए। नरेंद्र मोदी सरकार ने पाकिस्तान के प्रति एक बेहद कड़ा रूख अपना रखा है। नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग द्वारा कश्मीर के अलगाववादी नेताओं को विचार-विमर्श के लिए बुलाए जाने के बाद भारत ने अगस्त में होने वाली विदेश सचिव स्तरीय बैठकों को भी रद्द कर दिया था। सिंह ने कहा कि उन्होंने जम्मू क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अरनिया इलाके में स्थिति की जानकारी लेने के लिए बीएसएफ के महानिदेशक डी के पाठक से बात की है। उन्होंने कहा, ‘बीएसएफ के महानिदेशक को जम्मू-कश्मीर के उन सीमावर्ती इलाकों में पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं, जहां से संघषर्विराम के उल्लंघन की घटनाओं की खबर है।’

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।