(DELHI, India)
रक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभालने वाले 61 वर्षीय जेटली को पिछले सप्ताह एम्स के आइसोलेशन यूनिट में भर्ती कराया गया था। जेटली को एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान श्वसन संबंधी समस्याओं की शिकायत के बाद एम्स ले जाया गया था। निजी अस्पताल में उन्हें सर्जरी के बाद चेकअप के लिए दोबारा भर्ती कराया गया था। उनकी दो सितंबर को मधुमेह से संबंधित सर्जरी हुई थी। जेटली अस्पताल से ही जरूरी आधिकारिक मामलों का निपटारा कर रहे थे और उनके अगले कुछ दिनों में कार्यालय जाने की उम्मीद है।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।