(Amberpet, Hyderabad)
नायडू ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘मुझे पूरा विश्वास है कि महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार बनेगी। वहां शिवसेना के साथ हमारा 25 साल तक गठबंधन रहा। दुर्भाग्यपूर्ण है कि शिवसेना मौजूदा परिस्थिति को समझ नहीं सकी। मैं इसकी वजह बताना चाहूंगा। मौजूदा महाराष्ट्र विधानसभा में भाजपा की संख्या शिवसेना से ज्यादा है। हाल ही में लोकसभा चुनावों में भाजपा को शिवसेना से छह सीटें ज्यादा मिलीं।’ उन्होंने कहा, ‘फिर भी हमने कहा कि आप नंबर एक पर रहें। आप ज्यादा सीटें ले लें। हम पहले दूसरे नंबर पर 119 सीटों पर लड़ते थे। इस बार भाजपा 130 सीटों पर लड़ेगी और बाकी सीटों पर आप किस्मत आजमा लें। लेकिन उन्होंने मना कर दिया। वजह पता नहीं। इसलिए यह संभव नहीं हो सका। फिर भी हम इसे मुद्दा नहीं बनाना चाहते।’ भाजपा नेता ने कहा, ‘महाराष्ट्र की जनता को कांग्रेस से मुक्त कराया जाना चाहिए। मुझे पूरा विश्वास है कि कांग्रेस मुक्त महाराष्ट्र बनेगा।’ एक सवाल का जवाब देते हुए नायडू ने कहा, ‘अगर दोनों ठाकरे उद्धव और राज एक साथ आ जाएं तो अच्छा होगा।’
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।