वाड्रा भूमि सौदे को मंजूरी की जांच करे चुनाव आयोग: मोदी
(HARYANA, India) मोदी ने यहां एक चुनाव रैली में कहा कि वे (हुड्डा सरकार) जानते हैं कि चुनाव के बाद दामाद (वाड्रा) के अवैध सौदों को मंजूरी नहीं मिलेगी। इसलिए चुनाव प्रक्रिया के बीच में उन्होंने ऐसा निर्णय करने का दुस्साहस किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं समझता हूं कि हुड्डा पर शीर्ष स्तर (कांग्रेस नेतृत्व) से ऐसा फैसला करने के लिए दबाव डाला गया था। मोदी ने उम्मीद जाहिर कि चुनाव आयोग राज्य सरकार के इस निर्णय पर गंभीर संज्ञान लेता।
सोनिया गांधी के दामाद से जुड़े कथित भूमि सौदे के विषय को उठाते हुए उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि वे किसी तरह के आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के संदर्भ में उपयुक्त कार्रवाई करेंगे।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।