मोदी की प्रशंसा करने पर थरूर को कांग्रेस ने दी चेतावनी
(DELHI, India) मोदी के अभियान की प्रशंसा जारी रखने पर थरूर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के विचार का संकेत देते हुए केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एम एम हसन ने कहा, ‘पहले तो हम उन्हें मोदी की प्रशंसा बंद करने को कह रहे हैं क्योंकि उनका कदम पूरी तरह कांग्रेस के आदर्शों के विरद्ध है।’ केपीसीसी अध्यक्ष वी एम सुधीरन ने भी अप्रसन्नता जताते हुए कहा कि थरूर को इस तथ्य से बेखबर नहीं रहना चाहिए कि उन्हें कांग्रेस के टिकट पर संसद सदस्य चुना गया है। सुधीरन ने संकेत दिया कि जरूरत पड़ने पर थरूर के खिलाफ अन्य नेताओं से सलाह मशविरा करके कार्रवाई की जा सकती है। थरूर ने अपने कदम का बचाव करते हुए कहा कि ‘स्वच्छ भारत अभियान’ का समर्थन करने के प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान को स्वीकार करने के उनके फैसले का यह मतलब नहीं है कि वह भाजपा के हिंदूवादी एजेंडे का साथ देंगे।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।