केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी को पुणे में चुनावी सभा के दौरान एक शख्स ने जूता मारने की कोशिश की। हालांकि जूता मारनेवाला शख्स गडकरी से किस बात से नाराज है, यह पता नहीं चल पाया है।गडकरी चुनावी सभा को संबोधित करने आ ही रहे थे, तभी भीड़ में शामिल एक शख्स ने पीछे से उनपर जूता चला दिया। हालांकि, गडकरी को जूता लग नहीं पाया। बहरहाल, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आरोपी शख्स को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।इससे पहले आज चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र के लातूर में चुनावी सभा के दौरान दिए गए उनके बयान पर कारण बताओ नोटिस जारी किया। केंद्रीय मंत्री ने लातूर में आयोजित चुनावी सभा में मौजूद लोगों से कहा था कि उन्हें जहां से जो मिले, वह उसे बटोर लें।उन्होंने कहा था, श्लक्ष्मी को नहीं बोलना नहीं, लेकिन वोट बीजेपी को देना भूलना नहीं। गरीबों को हराम की कमाई में हिस्सा चुनाव के दौरान ही मिल पाता है, इसलिए उससे इनकार नहीं करना चाहिए।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।