कांग्रेस ने की मोदी की चुनाव आयोग में शिकायत
(India)
कांग्रेस ने ऑल इंडिया रेडियो के जरिए पीएम नरेन्द्र मोदी ने देश की जनता से अपने मन की बात कहने पर चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज की । इस बारे में फिलहाल बीजेपी की तरफ से कोई खुलासा नही किया गया। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो पर 3 अक्टूबर को प्रसारित आकाशवाणी पर मन की बात के कार्यक्रम के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज की है। कांग्रेस का मानना है कि रेडियो संदेश देकर पीएम ने आचार संहिता का उल्लंघन किया है। आपको को बता दे कि मोदी ने विजय दशमी वाले दिन अपने पहले रेडियो कार्यक्रम के जरिए जनता से बेहद बुनियादी बातें कही थी। उन्होंने रेडियो के जरिए आवाम को संदेश देश की जनता तक पहुंचाना चाहते थे इसके साथ ही उन्होने कहा कि जिस तरह 9 लोगों को स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ने के लिए न्यौता दिया था, उसी प्रकार ऐसी ही श्रंखला पूरे देश में बनानी चाहिए। मोदी का यही भाषण कांग्रेस को नागवार गुजरा की.. उन्होनें इलेशन कमिश्मन को इस मामले शिकायत दर्ज कर दी । हालांकि इस बारे में बीजेपी और चुनाव आयोग ने अभी तक कोई खुलासा नही किया ।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।