फरीदाबाद में आयोजित चुनावी रैली में मोदी एक बार फिर हरियाणा की अन्य राजनीतिक पार्टियों पर दहाड़े... मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा देश की जनता कांग्रेस को अपना गुस्सा दिखा चुकी है... फरीदाबाद में आयोजित रैली को संबोधित करने पहुंचे मोदी ने जनता से रूबरू होते हुए विश्वास जताया कि हरियाणा में बीजेपी की ही सरकार बनेगी... इसी विश्वास पर मोदी ने हरियाणा की जनता को बीजेपी की जीत की अग्रिम बधाई दी... मोदी ने कहा कि देश की जनता में कांग्रेस के लिए गुस्सा है और उन्होंने अपना गुस्सा कांग्रेस को लोकसभा चुनावों में दिखा दिया है... इसके साथ ही इनेलो पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि ओमप्रकाश चैटाला जेल में रहते हुए मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं... इसके साथ ही मोदी ने हरियाणा की राजनीति से परिवारशाही को खत्म करने की बात जनता के सामने रखी... मोदी ने हरियाणा की जनता से उनकी सेवा करने का वादा किया और नारी सम्मान के नाम पर वोट मांगा... मोदी ने हरियाणा में कन्या भ्रूण हत्या रोकने की भी अपील की...
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।