कांग्रेसी नेता शशि थरूर ने बीजेपी से नजदिकियां बढ़ने की खबर का खण्डन करते हुए कहा कि उन्हें कांग्रेसी होने पर गर्व है। कांग्रेस नेता शशि थरूर की बीजेपी से बढ़ती नजदीकियों की खबरों पर शशि थरूर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें कांग्रेसी होने पर गर्व है। उन्होंने सिर्फ पीएम के स्वच्छता अभियान को सपोर्ट करने के लिए हामी भरी थी... लेकिन उनके प्रो-बीजेपी होने के आरोपों पर थरूर ने हैरानी जताते हुए कहा कि उनका विश्वास भारत की विविधता पर है...लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि वो बीजेपी के कोर हिंदुत्ववादी एजेंडे को स्वीकार करते हैं... थरूर ने कहा कि पीएम ने गैर-राजनीतिक रूप में उनके नाम की घोषणा की और उन्होंने उसी रूप में उनके निमंत्रण को स्वीकार किया।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।