अब राजेश गर्ग ने उठाए अरविंद केजरीवाल पर सवाल
(India)
आम आदमी पार्टी के विधायक राजेश गर्ग ने अरविंद केजरीवाल पर ही सवालिया निशान खड़े कर दिये हैं। पार्टी के भीतर एक बार फिर तनाव के संकेत दिख रहे हैं। हाल ही में महाराष्ट्र में पार्टी की संयोजक अंजलि दमानिया और प्रदेश सचिव प्रीति शर्मा शेनन ने पार्टी को अलविदा कह दिया, तो वहीं रोहिणी क्षेत्र से पार्टी विधायक राजेश गर्ग ने पार्टी के भीतर लोकतंत्र के मुद्दे पर सवाल उठाए हैं। गर्ग ने कहा है कि क्या अरविंद केजरीवाल को शहर में फिर से चुनाव कराने के मुद्दे पर लोगों से राय लेनी चाहिए थी। गर्ग ने दिल्ली में फिर से चुनाव नहीं कराने की वकालत करते हुए कहा कि यदि फिर से चुनाव हुए तो इससे जनता को 1,000 करोड़ रुपये का नुकसान होगा. गर्ग ने अपने फेसबुक वाल पर केजरीवाल के नाम एक खुली चिट्ठी पोस्ट की है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।