समाजवादी पार्टी का तीन दिनों का राष्ट्रीय अधिवेशन आज से लखनऊ में शुरू हो रहा है। अधिवेशन में करीब 50 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके लिए जनेश्वर मिश्र पार्क जोरदार तैयारियां की गई हैं। आज मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव जनेश्वर मिश्र की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। उसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में मुलायम सिंह के नाम पर मुहर लगेगी। मुलायम सिंह कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे। सम्मेलन के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। अखिलेश यादव ने उन आरोपों को खारिज किया है, जिसमें कहा गया था कि आयोजन पर करीब 100 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं और सरकारी तंत्र का दुरूपयोग किया जा रहा है। अधिवेशन से पहले पूरा लखनऊ मुलायम और अखिलेश के पोस्टरों से पट गया है। पहले दिन राजनीतिक आर्थिक प्रस्ताव के माध्यम से पार्टी अपनी भावी राजनीति और रणनीति का संकेत देगी. इस लिहाज से यह अब तक का सबसे महत्वपूर्ण अधिवेशन होगा. 2012 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत से बनी समाजवादी सरकार की उपलब्धियों के साथ 2017 में आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति पर भी अधिवेशन में चर्चा होगी।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।