जंतर-मंतर पर आप की रैली आज
(India)
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ई-रिक्शा के मुद्दे को लेकर आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर रैली करने जा रहे हैं। ई-रिक्शा चलाने वालों को राहत दिलाने के नाम पर बीजेपी और आप दोनों ही क्रेडिट लेने की होड़ में शामिल दिख रही है। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने पिछले महीने भी केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की थी। गडकरी पहले ही ई-रिक्शा पर से बैन हटवाने का वादा कर चुके हैं। ई-रिक्शे पर सरकारी नोटिफिकेशन से निराश आम आदमी पार्टी ने सड़कों पर इस गाड़ी को चलाने की मंजूरी लेने के लिए चुकाई जाने वाली राशि में छूट देने की मांग की है. पार्टी ने कहा है कि नई अधिसूचना के तहत कम से कम 8 से 10 तरह के ऐसे पहलू हैं, जिसके लिए वाहन को चलाने से पहले मंजूरी लेने की आवश्यकता होगी. वाहन को चलाने की मंजूरी के लिए लगभग 5 लाख रुपये का खर्च आएगा।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।