(KERALA, India)
केरल प्रदेश कांग्रेस समिति (केपीसीसी) के अध्यक्ष वी एम सुधीरन ने कहा कि थरूर के बार बार मोदी की प्रशंसा करने से कांग्रेस और यूडीएफ के वे कार्यकर्ता आहत हुए हैं जिन्होंने तिरूवनंतपुरम लोकसभा सीट पर उन्हें दूसरी बार जिताने के लिए अथक प्रयास किया था। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ओमन चांडी, गृह राज्य मंत्री रमेश चेन्नीथला और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार विमर्श के बाद केपीसीसी इस मुद्दे पर पार्टी की केरल इकाई की भावनाएं व्यक्त करते हुए आलाकमान को एक रिपोर्ट सौंपेगी। सुधीरन ने संवाददाताओं को बताया ‘थरूर ने कई बार मोदी की तारीफ की। इससे कांग्रेस और यूडीएफ के वे कार्यकर्ता आहत हुए हैं जिन्होंने तिरूवनंतपुरम लोकसभा सीट पर थरूर को दूसरी बार जिताने के लिए कड़ी मेहनत की थी।’ उन्होंने कहा ‘केरल ऐसा राज्य है जिसने भाजपा को पूरी तरह खारिज कर दिया है। ऐसा मुख्यत: लोगों के लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष दृष्टिकोण की वजह से हुआ। वे यह भी चाहते हैं कि कांग्रेस मजबूत हो। थरूर ने उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।’
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।