(DELHI, India)
भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि पाकिस्तान अब वह पाकिस्तान नहीं है। वह अब ‘शैतानिस्तान’ बन गया है। वह अब ‘आतंकिस्तान’ बन गया है। हमारी सेना जानती है कि ऐसे शैतानिस्तान और आतंकिस्तान से कैसे निपटना है और उसे करारा जवाब दे रही है। भाजपा प्रवक्ता नलिन कोहली ने भी पाकिस्तान पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि उसने तय कर लिया है कि वह अपने आचरण से बाज नहीं आएगा। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने देश को बता दिया है कि हमारी सेना और सीमा सुरक्षा बल स्थिति से निपटने और उचित जवाब देने में सक्षम हैं।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।