(DELHI, India)
भारत और पाकिस्तान के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाक की ओर से किए जा रहे भारी गोलीबारी को लेकर गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि रक्षा बल पाकिस्तानी कार्रवाई का ‘मुंहतोड़’ जवाब दे रहे हैं और देश किसी के भी आगे झुकेगा नहीं। राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम अपने देश को निराश नहीं करेंगे। एक दिन पूर्व ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुरजोर शब्दों में कहा था कि पाकिस्तान सीमा पर ‘जल्द ही सबकुछ ठीकठाक हो जाएगा।’ पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम के उल्लंघन पर सरकार के जवाब को लेकर विपक्ष द्वारा सवाल उठाए जाने के बीच सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं। हमारे जवान मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं और हम उससे संतुष्ट हैं, इसलिए उन्हें बोलने की जरूरत नहीं है। अधिकारियों के अनुसार, बुधवार रात से पाकिस्तान द्वारा की गयी गोलीबारी और मोर्टार दागे जाने से 90 से अधिक सीमावर्ती गांव प्रभावित हुए हैं। कठुआ में 57 गांव प्रभावित हुए हैं जबकि जम्मू और सांबा जिलों में भी कई गांवों को निशाना बनाया गया है।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।