(Aurangabad, Aurangabad)
आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर औरंगाबाद में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा मैं छत्रपति शिवाजी और डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि देती हूं. उन्होंने कहा, यह धरती कई समाजसेवकों की धरती है. यह एक ऐसी धरती है जहां महान नेताओं ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दे दी. बीजेपी और शिवसेना एक दूसरे की आलोचना कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ये चांद सितारे तोड़ने जैसे वादे करते हैं और फिर कहते हैं मैं अकेला क्या कर सकता हूं.
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।