(DELHI, India)
सिंह ने ट्विटर पर लिखा, ‘मुझे शशि थरूर के स्वच्छता अभियान का ब्रांड अंबेसडर बनने में कुछ गलत नजर नहीं आता। मोदी ने कांग्रेस पार्टी के ही कार्यक्रम को अपनाया है।’ हालांकि कांग्रेस का कहना है कि ये दोनों नेताओं के अपने विचार हैं। पार्टी प्रवक्ता आनंद शर्मा ने कहा, ‘दिग्विजय अपने लिए बोलते हैं। थरूर खुद के लिए बोलते हैं।’ अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले दिग्विजय के बयान ऐसे समय में आये हैं जब केरल कांग्रेस ने थरूर के खिलाफ आलाकमान से उचित कार्रवाई की मांग करने का फैसला किया। एआईसीसी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने नाम नहीं जाहिर होने की शर्त पर कल कहा था कि थरूर को निमंत्रण को स्वीकार नहीं करना चाहिए था और दिमाग में रखना चाहिए था कि वह उस पार्टी से जुड़े हैं जिसने उन्हें पद दिया है और उनके व्यक्तिगत विचार बाद में आते हैं।
नेता ने कहा था कि कांग्रेस में शामिल होने वाले विद्वानों और शिक्षाविदों को याद रखना चाहिए कि इस पार्टी ने उन्हें पद दिया है और उन्हें ऐसा कुछ नहीं करना चाहिए जो पार्टी कार्यकर्ताओं को असहज करे। केरल कांग्रेस ने कल इस मामले में रिपोर्ट तैयार करने और इसे आलाकमान को सौंपने का फैसला किया था।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।