महाराष्ट्र में भाजपा के लिए प्रचार करेंगी आनंदीबेन
(GUJARAT, India) गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल शनिवार और रविवार को महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में प्रचार करेंगी. आनंदीबेन अगले दो दिनों में दहानु, कारजात, अकोला, नासिक, ठाणे और मुंबई में रैली कर सकती हैं. मुंबई में वह विले पार्ले, कांदीवली और दहिसार में रैली करेंगी, जहां बड़ी संख्या में गुजराती लोग बसे हुए हैं.


Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।