‘हरियाणा में चाहिए पूर्ण बहुमत की सरकार’
(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुडगांव में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा में ये मेरी आखिरी चुनावी सभा है। उन्होंने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि कंाग्रेस ने प्रदेश को जमकर लूटा है। इसलिए अब उसे सबक सिखाने की जरुरत है। साथ ही गुड़गांव को मिनी हिंदुस्तान का दर्जा देते हुए भाजपा को एक बार फिर सेवा का मौका देने की बात कही और कहा कि एक बार मौका दो। हम हरियाणा को बदल देंगे। मोदी ने कहा कि उन्हें पूर्ण बहुमत की सरकार चाहिए और आज हर तरफ भारत की गूंज है और ये सब आप सब के दम पर है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।