दूसरी ओर कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने हरियाणा के भिवानी में जनसभा को संबोधित किया। जहां उन्होंने राज्य सरकार के विकास कार्यों को बताते हुए बीजेपी को आड़े हाथ लिया। सोनिया गांधी ने कहा कि बीजेपी दूसरे के कामों का श्रेय खुद लेती है। सोनिया गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि विरोधी पार्टियां सत्ता पर कब्जा करने के लिए कहती है कि हरियाणा में दस साल से विकास नहीं हुआ। लेकिन जनता ही इसकी साक्षी है कि विकास हुआ है या नहीं। साथ ही सोनिया ने बीजेपी पर नरेगा को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए उसे गरीबों की दुश्मन बताया
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।