‘सीमा मुद्दे पर राजनीति कर रही है भाजपा’
(India)
जेडीयू के राज्यसभा सांसद अली अनवर ने सीमा मुद्दे पर बीजेपी सरकार पर प्रहार करते हुए कहा है कि बीजेपी सीमा मुद्दे पर राजनीति कर रही है। वो विरोधियों पार्टियों पर बेवजह ये आरोप लगा रहा है कि वो सीमा विवाद मुद्दे पर उसका साथ नहीं दे रहे हैं। अनवर ने कहा कि सीमा विवाद पर सभी राजनैतिक दल एक हैं, साथ ही पड़ोसी मुल्क की नियत पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि वह इस तरह की हरकत से बाज नहीं आ रहा है। ये उसकी आदत में शुमार है। पाकिस्तान की ओर से हो रहे सीमा उल्लंघन में देश के जवानों के साथ कई स्थानीय व्यक्ति भी मारे जा रहे हैं। वहीं भारत की ओर से अब जवाबी कार्रवाई जारी है। बहरहाल पड़ोसी मुल्क का ये अड़ियल रवैया दोनों देशो के बीच युद्ध को जन्म दे सकता है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।