(DELHI, India)
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया कि कल विशाखापत्तनम जाउंगा और हालात का जायजा लूंगा। प्रधानमंत्री ने कहा है कि उन्होंने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से बात की है और लगातार उनसे ताजा हालात की जानकारी ले रहे हैं। रविवार को विशाखापत्तनम में तबाही मचाकर गुजरे चक्रवाती तूफान से पांच लोगों की जान गई है। नायडू मंत्रिमंडल सदस्यों के आज विशाखापत्तनम में रहने की संभावना है जहां सरकार विशाखापत्तनम, श्रीकाकुलम और विजियानगरम जिलों में जन जीवन को पटरी पर लाने के प्रयासों पर ध्यान केंद्रित कर रही है। इन्हीं जिलों में तूफान ने सबसे अधिक तबाही मचायी है। ताजा मौसम बुलेटिन में बताया गया है कि हुदहुद दक्षिणी छत्तीसगढ़ और दक्षिणी पश्चिमी ओडिशा के बेहद करीब केंद्रित है। यह उत्तरी, उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ेगा और उसके बाद धीरे धीरे कमजोर पड़ता जाएगा।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।