मोदी ने मतदाताओं से की कांग्रेस-राकांपा को उखाड़ फेंकने की अपील
(MAHARASHTRA, MAHARASHTRA) कोंकण क्षेत्र के कंकावली में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ‘इनके नेताओं ने इसे सामंतवादी ढांचा बना दिया है। पिता सत्ता में आता है और अपने बच्चों से कुछ जिलों को देखने के लिए कहता है। अगर कोंकण और सिंधुदुर्ग की किस्मत बदलनी है तब यह सुनिश्चित करें कि भाजपा सत्ता में आए।’ गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे कुदल से और उनके पुत्र कंकावली से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। राकांपा अध्यक्ष शरद पवार के भतीजे एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार इस चुनाव में मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं।
कांग्रेस और राकांपा पर भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे रहने का आरोप लगाते हुए मोदी ने मतदाताओं से दोनों दलों को राज्य से उखाड़ फेंकने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘क्या आप चोरों और लुटेरों को इस चुनाव में उखाड़ फेंकेगे? महाराष्ट्र को वंशवादी शासन से मुक्त होना चाहिए।’ मोदी ने कहा कि केंद्र में पिछले 30 वर्षों में पहली बार केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार है। उन्होंने मतदाताओं से महाराष्ट्र में सुशासन के लिए भाजपा की स्पष्ट बहुमत की सरकार देने की अपील की।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।