(Amber, Jaipur)
आंध्र प्रदेश और ओडीशा में तबाही मचा चुके चक्रवाती तूफान हुदहुद का असर राजस्थान में भी देखने को मिल रहा है । जयपुर में हुदहुद के प्रभाव के चलते मौसम ने अचानक पलटा खाया और शाम को आसमान बादलों से घिर गया। हवाएं चलने के साथ-साथ कई स्थानों पर बूंदाबांदी हुई, जिससे मौसम में ठंडक आ गई। कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे वातावरण में ठंडक घुल गई।चक्रवाती तूफान के कारण राजधानी के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। रविवार के मुकाबले सोमवार को अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री की गिरावट रही। जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक बी.एन. विश्नोई ने बताया कि राजधानी समेत प्रदेश में भी चक्रवाती तूफान हुदहुद का प्रभाव अगले दो दिन तक रहेगा। प्रदेशभर में बादल छाने के साथ-साथ कई स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इधर कोटा, अलवर में बूंदाबांदी और बूंदी में कुछ देर जोरदार बारिश का दौर चला। कोटा में दिनभर बादल छाए, फिर शाम को हल्की बारिश हुई। बूंदी में रात आठ बजे बाद तेज अंधड़ के साथ जिले के कुछ हिस्सों में बरसात ने जोर दिखाया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।