ऑफिस में शरीर को ऎसे दें आराम
(India) ये आगे चलकर दिल से जुड़ी बीमारियों और अन्य असाध्य बीमारियों का कारण बन सकती हैं। ऎसी कई एक्सरसाइज हैं जिन्हें हम रूटीन में करके खुद को फिट रख सकते हैं।

बैठने का तरीका सही हो
गलत सिटिंग से कई तरह के दर्द और खून का संचार गड़बड़ाने से रक्तवाहिकाओं में खून जमने की शिकायत हो सकती है। इसलिए सीधा बैठें, कंधे रिलेक्स रखें, पांव जमीन पर टिकाकर सीधे रखें, रीढ़ की हड्डी के अनुरूप घुमाव वाली कुर्सी पर बैठें, कम्प्यूटर स्क्रीन आंखों के लेवल में हो और कोहनी, हाथ व की-बोर्ड एक लेवल में रखें।

गर्दन
आराम से और ध्यानपूर्वक हल्के से गर्दन को आगे-पीछे करें। किसी भी मूवमेंट में दर्द हो तो जबरदस्ती न करें। यह स्पोंडेलाइटिस से बचाएगी।
ऎसा न करें: गोल घुमाने का और कटका निकालने का प्रयास न करें क्योंकि इससे चक्कर आ सकता है या दर्द बढ़ सकता है।
कमर
सीधे बैठें और पेट को 10 सेकेंड के लिए अंदर की ओर खींचकर रोकें। इससे पेट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और कमर दर्द की समस्या नहीं होती। फाइल देने और प्रिंटर तक खुद ही जाएं ताकि बॉडी मूवमेंट बना रहे और दर्द की आशंका न रहे।
हाथ-पांव के लिए यह जरूरी
पूरे पंजे को टखने से हिलाएं। हाथ को सही सपोर्ट दें और लटकाकर न रखें जिससे कंधे रिलेक्स रहें और दर्द न हो। इससे खून का दौरा सामान्य रहेगा, सूजन, ऎठन और खून के जमने की परेशानी में काफी फायदा मिलेगा। पांव में होने वाली ऎठन को दूर करने के लिए दूध, दही-छाछ, नींबू-नारियल पानी और केला डाइट में शामिल करें। केला पैरों का भड़कना और ऎठन दूर करने में मददगार होता है।
ज्यादा मालिश ना करें
एक घंटे के काम के बाद शरीर को 5-10 मिनट आराम दें। दो कप से ज्यादा चाय न पिएं, पीनी भी पड़े तो साथ में कुछ हल्का खाएं। चाय में चीनी ज्यादा न लें, इससे एसिडिटी और पाचन में गड़बड़ी होती है। थोड़े-थोड़े अंतराल में ठंडे पानी से आंखों को धोएं। गर्दन और कमर दर्द में तौलिए को गर्म पानी में भिगोकर, निचोड़कर दर्द की जगह रखें, उस पर हल्के गर्म पानी से भरा हॉट बैग रखें व 10-15 मिनट बाद हटा दें। जैल या ऑइंटमेंट से जोड़ों पर ज्यादा देर न तो मालिश करें और न ही रगडें। इससे मांसपेशियां फट सकती हैं और सूजन व दर्द बढ़ सकता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।