दो दिवसीय दौरे पर फिनलैंड पहुंचे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी
(India) नार्वे की पहली यात्रा पूरी करने के बाद राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी आज दो दिवसीय दौरे पर फिनलैंड पहुंचे. मुखर्जी का हवाई अड्डे पर सेक्रेट्री ऑफ स्टेट पीटर स्टेनलैंड ने स्वागत किया, अपने दौरे के दूसरे चरण में मुखर्जी सांताक्लॉज गांव जाएंगे जिसके बाद वह आर्कटिक सर्किल को पार करने वाले पहले भारतीय राष्ट्राध्यक्ष बन जाएंगे, फिनलैंड के दो दिवसीय दौरे में दोनों पक्षों के बीच कई समझौते और सहमति पत्र पर हस्ताक्षर होंगे. राष्ट्रपति अन्य उच्चस्तरीय बैठकों के अलावा हेलसिंकी के महापौर की तरफ से आयोजित दोपहर के भोजन में भी शामिल होंगे.

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।