विधानसभा चुनाव: हरियाणा में तीन बजे तक 52 फीसदी और महाराष्ट्र में 46 फीसदी मतदान
(HARYANA, India) लोग सुबह से ही वोट डालने के लिए कतार में खड़े दिख रहे हैं। वोटिंग सात बजे सुबह शुरू हुई है जो शाम छह बजे तक चलेगी। मतगणना 19 नवंबर को होगी। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वोटरों से अपील की है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें। युवाओं को अपनी शक्ति दिखाने की जरूरत है। वे ज्यादा से ज्यादा वोटिंग करें।
महाराष्ट्र में 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए चल रहा मतदान जारी है। दोपहर 3 बजे तक यहां 46 फीसदी मतदान हुआ है। यहां 8. 35 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक चलेगा। निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि मतों की गिनती का काम 19 अक्तूबर को होगा। चुनाव के जरिए राज्य में 13वीं विधानसभा के सदस्यों का चुनाव किया जाएगा।
हरियाणा विधानसभा चुनाव
हरियाणा में विधानसभा चुनावों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच 90 सीटों पर आज सुबह सात बजे से चल रहा मतदान जारी है। दोपहर 3 बजे तक यहां 52 फीसदी मतदान हुआ है। कुल 1,351 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करने वाले इन चुनावों में प्रसिद्ध तीनों ‘लाल’ के परिजन भी मैदान में हैं और प्रदेश में बहुकोणीय मुकाबला है ।चुनाव अधिकारियों ने बताया कि सवेरे सात बजे मतदान शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक चलेगा। वोटों की गिनती 19 अक्तूबर को होगी।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।