बीजेपी ने पीठ में छुरा घोंपा लेकिन मोदी के प्रति अब भी सम्मान: उद्धव
(MAHARASHTRA, India) उपनगरीय बांद्रा में मतदान करने के बाद उद्धव ने संवाददाताओं से कहा, ‘ जब उन्हें हमारी जरूरत थी, तब वे (बीजेपी) हमारे साथ थे लेकिन जरूरत पूरी होने पर हमारा साथ छोड़ दिया। उन्होंने विश्नोई के साथ क्या किया ? उन्होंने सार्वजनिक रैली में कहा था कि वह हरियाणा के अगले मुख्यमंत्री होंगे । मेरे पास इसे साबित करने के लिए रिकार्डिंग हैं।’ उन्होंने कहा, ‘उन्होंने हमारी पीठ में क्यों छुरा घोंपा ? भाजपा को इसका जवाब देना होगा।’ शिवसेना नेता ने हालांकि कहा कि वह व्यक्तिगत तौर पर मोदी का सम्मान करते हैं। दोनों दलों के अलग होने के बाद पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ और इसके हिन्दी संस्करण में कई बार मोदी पर निशाना साधा गया है। ‘दोपहर का सामना’ में मोदी के पिता का अपमानजनक उल्लेख करने से जुड़े एक लेख की भाजपा नेताओं की आलोचना करने से संबंधित एक सवाल के जवाब में उद्धव ने कहा, ‘मैंने नरेन्द्रभाई का अपमान नहीं किया। मेरे मन में उनके प्रति सम्मान है।’

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।