- एबीपी न्यूज-निल्सन एग्जिट पोल के अनुसार महाराष्ट्र में भाजपा+ को 127, शिवसेना को 77, कांग्रसे को 40, एनसीपी को 34, एमएनएस को 5 और अन्य को 5 सीटें मिलेंगी।
- महाराष्ट्र में 2009 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 82 सीटें और एनसीपी को 62 सीटें मिली थीं।
- हरियाणा में 2009 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 40 सीटें और इनेलो को 31 सीटें मिली थीं।
महाराष्ट्र में पंचकोणीय मुकाबला हुआ जहां सुबह तेजी से मतदान शुरू हुआ लेकिन पूर्वाह्न तक उसकी गति धीमी हो गयी और 5 बजे तक 55 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने वोट डाला। नागपुर सिटी, विदर्भ के वर्धा जिले और मुम्बई के सेवरी के कुछ मतदान केंद्रों से इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीनों में तकनीकी गड़बड़ी की खबर है। नासिक के एक मतदान केंद्र के मतदाताओं ने शिकायत की कि मतदाता सूची व्यवस्थित नहीं हैं। महाराष्ट्र के विदर्भ में सावनेर विधानसभा क्षेत्र के अवदेघाट मतदान केंद्र पर बिजली गिरने से एक पुलिसकर्मी की मौत हो गयी जो चुनाव ड्यूटी पर था। विदर्भ में वष्रा से मतदान प्रभावित हुआ। राज्य में करीब 8.35 करोड़ मतदाता हैं।
हरियाणा का हाल-
ऐक्सिस के एक्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी और आईएनएलडी के बीच कांटे की टक्कर है। जहां बीजेपी को 29-33 सीटें मिलने का अनुमान है, वहीं आईएनएलडी को 31-35 सीटें मिलती दिख रही हैं। कांग्रेस को 18-20 सीटें मिलने की संभावना है। इसके अलावा एचजेसी को 3+2 व अन्य को 7 मिलती नज़र आ रही हैं।
2009 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 40 सीटें मिली थीं। आईएनएलडी को 31 मिली थीं। बीजेपी सिर्फ 4 सीटें ही पा सकी थी। एजेसी और एचजेपी के खाते में 6 और अन्य के खाते में 9 सीटें आई थीं।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।