महाराष्ट्र में सरकार बनाने की तैयारियां अभी से शुरू
(India)
एग्जिट पोल के नतीजों से उत्साहित भाजपा ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने की तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं। दिल्ली में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर अनौपचारिक विचार विमर्श शुरू हो गया है। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से विस्तार से चर्चा की है। इस पर और विचार करने के लिए आज भाजपा अध्यक्ष अमित शाह मुंबई में राज्य के नेताओं से मुलाकात करने वाले हैं। उधर, महाराष्ट्र भाजपा ने अपनी ओर से चार एग्जिट पोल करवाए हैं। इनके नतीजे भी आज कोर कमेटी की बैठक में शाह के सामने रखे जाएंगे। पार्टी का कहना है कि ये एग्जिट पोल नतीजों को लेकर और ज्यादा आश्वस्त होने के मकसद से कराए गए हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान भी भाजपा ने ऐसी कवायद की थी।माना जा रहा है कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री विदर्भ से ही होगा। भाजपा को सबसे ज्यादा सीटें विदर्भ से मिलने की आशा है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।