चक्रवाती तूफान हुदहुद से आई तबाही के बाद आंध्र के तटीय शहर विशाखापत्तनम में अब जिंदगी पटरी पर लौटने लगी है। आंध्रप्रदेश के समुद्र तटीय जिलों विशाखापत्तनम, श्रीकाकुलम और विजयानगरम में आए हुदहुद तूफान से हुई तबाही के जख्मों को भरने की कोशिशें तेज हो गई है। जैसे जैसे लोग घर लौट रहे हैं। उन्हें भी भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायड़ू ने प्रभावित क्षेत्रों में पीने का पानी, दूध और सब्जियों सहित आवश्यक वस्तुएं निशुल्क देने की बात कही है। लेकिन इसके बावजूद लोगों को इन चीजों की किल्लम से जूझना पड़ रहा है। रेल और बस सेवाएं तो बहाल कर दी गई है। वही जलदाय विभाग पाईप लाइन आपूर्ति को बहाल करने पर जोर दे रहा है। प्रशासन के अनुसार तूफान से 70 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है। ऐसे में वहां फिर बसावट करने पर जोर दिया जा रहा है.....
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।